मायावती ने यह भी कहा कि पार्टी की अपनी तैयारी व आम जनता के सहयोग से भाजपा के ऐसे हथकंडों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स़ख्त हिदायत दी है कि स्थानीय निकाय का चुनाव दिन-रात मेहनत करके पूरी तैयारी व मुस्तैदी के साथ लड़कर विजय प्राप्त करने का प्रयास करें।
बसपा पहली बार शहरी निकाय चुनाव अपने चुनाव चिन्ह ‘हाथी’ पर लड़ रही है।
बसपा मुखिया ने आईपीएन को दिए अपने बयान में सत्ताधारी भाजपा द्वारा शहरी निकाय के चुनाव के लिए जारी ‘संकल्प पत्र’ पर कहा कि भाजपा बार-बार वादाखिलाफी का घोर पाप करके जनता को ठगने वाली बदनाम पार्टी बन गई है।
dharmpath.com dharmpath