निकारागुआ प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 155 हुई

मानागुआ, 15 जून (आईएएनएस)। निकारागुआ में राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा के शासन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है।

इन प्रदर्शनों में 15 साल के एक किशोर की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़ा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कैथोलिक चर्च ने गुरुवार को किशोर की मौत पर शोक जताया। यह किशोर सरकारी सुरक्षाबलों की औचक कार्रवाई का निशाना बना।

कैथोलिक चर्च के बिशप सिल्वियो बेज ने कहा, “यह खबर मुझे अभी पता चली है और मैं इसे सुनकर गम में हूं। भगवान ने सैंडर डोल्मस (पीड़ित) को अपना लिया है, जिसका लियोन में सैनिकों ने आज कत्ल कर दिया।”

पादरी विक्टर मोरेल्स ने संवाददाताओं को बताया कि यह बच्चा भी अन्य बच्चों के साथ था, जब अर्धसैनिक समूह के जवान सत्तारूढ़ सैंडिनिस्टा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (एफएसएलएन) के मुख्यालय से निकले और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

पादरी ने बताया कि किशोर को सीने में गोली लगी और कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।

डोल्मस ‘कैथ्रेडल ऑफ द एजम्पशन ऑफ मैरी’ में आल्टर ब्वॉय था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493