निकितन धीर नजर आ सकते हैं रावण के किरदार में

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। एक नए टीवी कार्यक्रम ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ में रावण की भूमिका निभाने के लिए निकितन धीर से संपर्क किया गया है।

सूत्र के मुताबिक, निकितन की लंबी चौड़ी कद-काठी को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने उन्हें रावण की महत्वपूर्ण भूमिका देने पर विचार किया है।

इससे पहले निकितन ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘जोधा अकबर’, ‘रेडी’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्हें आखिरी बार कलर्स पर प्रसारित होने वाले टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा गया था।

इस धारावाहिक में निर्भय वाधवा भी छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे। यह शो सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493