निकी खुद बनाती हैं अपना बॉडी लोशन

लॉस एंजेलिस, 3 मई (आईएएनएस)। ‘ट्वाइलाइट’ स्टार निकी रीड अपनी त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए पांच अलग-अलग तरह के तेल का इस्तेमाल कर घर पर ही बॉडी लोशन बनाती हैं।

निकी ने कहा , “अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मैं पांच तेलों के मिश्रण से घर पर ही बॉडी लोशन बनाती हूं। मैं अपनी भौहें भी खुद बनाती हूं। इसलिए यह सुनिश्चित करती हूं कि भौहें बनाते समय कोई अतिरिक्त बाल न बचे। यदि मैं किसी आयोजन के लिए बाहर जा रही हूं तो मैं नकली पलकें लगाती हूं और अच्छे ब्रांड का फाउंडेशन इस्तेमाल करती हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं पांच तरह के तेलों को मिश्रित कर बॉडी लोशन तैयार करती हूं। मैं साबुन से अपना चेहरा धोती हूं और फिर चेहरे पर जैतून का तेल लगाती हूं।”

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, निकी (26) ने हाल में ‘द वैंपायर डायरीज’ स्टार इयान सोमरहैल्डर से शादी। निकी ने अपनी मां से घर पर ही मॉश्चराइजर बनाना सीखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493