लेखक-निर्देशक फिलिप गुडमैन का निधन

न्यूयॉर्क, 3 मई (आईएएनएस)। फिल्म, छोटे पर्दे और मंच के लिए लिखने वाले लेखक व निर्देशक फिलिप एस. गुडमैन नहीं रहे। उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, फिलिप(89) का निधन शनिवार को हुआ। वह 1950 और 1960 दशक के टेलीविजन धारावाहिक जैसे ‘प्रोफाइल्स इन करेज’, ‘अल्फ्रेड हिचकॉक प्रजेंट्स’ और ‘जॉनी स्टैक्कटो’ की कड़ियां लिख चुके हैं।

उन्होंने ‘वी शेल रिटर्न'(1963) फिल्म का निर्देशन किया।

फिलिप, एक्र्ट्स स्टूडियो में डायरेक्ट्स ग्रुप के सदस्य थे। उन्होंने अपने नाटक ‘लव इज अ कैंडी’ और ‘दिस नोटराइअटी बिजनेस’ की कार्यशालाओं का निर्देशन किया।

फिलिप ने कई सालों तक टेलीविजन वृत्तचित्रों और व्यावसायिक फिल्मों का लेखन एवं निर्देशन किया। 1970 में उन्होंने नेशनल एजुकेशनल टेलीविजन की सीरीज ‘अवर वैनिशिंग वाइल्डनेस’ की तीन कड़ियां लिखीं।

उन्होंने कोका-कोला, आरसीए रेवलॉन और रीनगोल्ड शराब व अन्य उत्पादों के विज्ञापनों का भी निर्देशन किया।

फिलिप के परिवार में अधिवक्ता बेटी जोडी और फिल्म निर्माता बेटा निकोल्स व दो नाती-पोते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493