निकी बीमार, इंटरनेट पर तस्वीर साझा की

लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रैपर निकी मिनाज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बीमार लग रहीं हैं।

निकी (32) ने तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट पर अपने प्रशंसकों के साथ एक शुक्रवार को तस्वीर साझा की और बताया कि वह बीमार हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बीमार होने के बाद भी हालांकि उन्होंने काले रंग के लिबास में सज-धज कर तस्वीर खिंचवाई।

तस्वीर में वह ब्रैलेट और बिकिनी ब्रीफ के साथ पारदर्शी वन पीस कवर अप पहने नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ निकी ने लिखा, “मैं बहुत बीमार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493