निकोलस को पद से हटाने के लिए चलाए गए अभियान में धांधली

सत्तारूढ़ युनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी (पीएसयूवी) के नेता जॉर्ज रोड्रिग्ज ने रविवार को एक निजी टेलीविजन चैनल ‘टेलीवेन’ को दिए साक्षात्कार में बताया कि हस्ताक्षरों में मृतकों के नाम भी शामिल हैं।

रोड्रिग्ज को नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) को मई की शुरुआत में सौंपे गए हस्ताक्षरों की जांच का जिम्मा सरकार ने सौंपा था। ये हस्ताक्षर डेमोक्रेटिक यूनिटी राउंडटेबल (एमयूडी) ने जुटाए थे, जो मुख्यत: दक्षिणपंथी समूहों का गठबंधन है।

उन्होंने कहा कि 18.57 लाख हस्ताक्षरों में से हमें 36 ऐसे लोगों के भी हस्ताक्षर मिले हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल जनमत संग्रह कराना संभव नहीं होगा।

वेनेजुएला में जनमत संग्रह के लिए निर्वाचक मंडल के एक प्रतिशत का समर्थन आवश्यक होता है।

विपक्ष जुटाए गए हस्ताक्षरों पर निर्वाचन विभाग के फैसले का इंतजार कर रहा है। यदि निर्वाचन विभाग इन्हें वैध मान लेता है तो विपक्ष को जनमत संग्रह की तिथि तय कराने के लिए पंजीकृत मतदाताओं का करीब 20 प्रतिशत या 40 लाख लोगों का हस्ताक्षर जुटाना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493