निक्के ई ने 20000 की मनोवैज्ञानिक सीमा पार की

टोक्यो, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज (टीएसई) के प्रमुख सूचकांक निक्के ई 225 ने शुक्रवार को गत 15 साल में पहली बार 20,000 की मनोवैज्ञानिक सीमा पार कर ली।

एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, सूचकांक हालांकि थोड़े समय के लिए ही इस सीमा के ऊपर रहा और गुरुवार के बंद स्तर के नीचे बंद हुआ।

225 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निक्के ई 225 इससे पहले अप्रैल 2000 में 20,000 की सीमा के ऊपर पहुंचा था।

सूचकांक आखिरकार 30 अंकों की गिरावट के साथ 19,907 पर बंद हुआ।

टीएसई का ही एक अन्य प्रमुख सूचकांक टॉपिक्स चार अंकों की गिरावट के साथ 1,589 पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के मुताबिक, हाल में येन के अवमूल्यन के कारण निर्यातकों को अधिक आय होने की उम्मीद की वजह से सूचकांक में मजबूती दर्ज की गई है।

साथ ही बड़ी कंपनियों में की गई वेतन वृद्धि के कारण भी उपभोक्ता खपत बढ़ने और उसके कारण मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493