निक जोनस अमेरिकी से ज्यादा भारतीय : डीजे खुशी

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। डीजे खुशी का कहना है कि निक जोनस अमेरिकी से ज्यादा भारतीय हैं। खुशी को अभिनेत्री प्रियंका के पारंपरिक भारतीय रोका समारोह के दौरान डिस्क चलाने का कार्य दिया गया था।

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। डीजे खुशी का कहना है कि निक जोनस अमेरिकी से ज्यादा भारतीय हैं। खुशी को अभिनेत्री प्रियंका के पारंपरिक भारतीय रोका समारोह के दौरान डिस्क चलाने का कार्य दिया गया था।

डीजे खुशी ने एक बयान में कहा, “निक जोनस अमेरिकी से अधिक भारतीय हैं। उन्होंने पूरे समारोह के दौरान प्रियंका को आगे रहने में पूरा सहयोग दिया। दोनों एक सुंदर समन्वित जोड़े जैसा व्यवहार कर रहे थे और उनके संगीत की भावना काफी हद तक समान है।”

उन्होंने कहा, “परिवार व दोस्तों ने कार्डी बी व ड्रेक के गानों पर नृत्य किया। बॉलीवुड के गानों में ‘बन जा रानी’, व ‘बोम डिगी डिगी’ और देश के सबसे ज्यादा विवाह में बजने वाले गीत ‘गला गोदियां पर नृत्य किया गया।”

प्रियंका व जोनस ने अपने संबंधों को शनिवार को आधिकारिक किया। जोड़े ने रात में पार्टी का आयोजन किया। इसमें परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट व अनुशा दांडेकर जैसी हस्तियां मौजूद थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493