राहत शिविरों में 846,680 लोग : विजयन

तिरुवनंतपुरम, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को कहा कि राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से बेघर हुए कुल 846,680 लोग 3,734 शिविरों में रह रहे हैं और बचाव अभियान का अंतिम चरण चल रहा है।

विजयन ने बाढ़ के दौरान आ रही खबरों के बीच मीडिया को बताया, “हमारी पहली चिंता जिंदगियां बचाने की है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह इच्छा पूरी होगी।”

ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह बाढ़ 1924 से अब तक की सबसे विनाशकारी बाढ़ है, जिससे अब तक 370 लोगों की मौत और भारी तबाही हुई है।

उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य लोगों को जिंदगियों को सामान्य बनाना है, जिसके लिए एक योजना पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पुनर्वासन का कार्य विभिन्न एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है।” उन्होंने बाढ़ प्रभावित सभी शहरों व कस्बों को युद्ध स्तर पर साफ करने का संकल्प लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493