निक ने जीता प्रियंका का ‘दिल और रूह’

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस का आज ‘रोका’ हो गया, इस मौके पर निक ने दुनिया के सामने आखिरकार कबूल कर ही लिया कि प्रियंका ही ‘भावी श्रीमती जोनस’ हैं।

प्रियंका ने यहां अपने घर पर हुए ‘रोका’ लकी रस्म के बाद इंस्टाग्राम पर निक के साथ की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरा दिल और आत्मा जीत लिया।”

निक ने भी उसी तस्वीर को साझा किया। तस्वीर में दोनों का प्यार साफ नजर आ रहा है।

गायक ने लिखा, ” भावी श्रीमती जोनस। मेरा दिल। मेरा प्यार।”

‘रोका’ की रस्म के साथ प्रियंका (36) और निक (25) के रिश्तों को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया।

निक ने मजाक में प्रियंका के पोस्ट पर लिखा, “वाह मुबारक हो। वह दुनिया का सबसे खुशकिस्मत शख्स है।” इसके साथ उन्होंने दिल के आकार वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

दोनों को कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, सोनम कपूर, मसाबा गुप्ता, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, नेहा कक्कड़, बिपाशा बसु और मलाइका अरोड़ा ने शुभकामनाएं दी।

हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, प्रियंका की सगाई की पांच कैरट हीरे की अंगूठी करीब 300,000 डॉलर की है।

निक गुरुवार रात को अपने माता-पिता के साथ भारत पहुंचे और उन्होंने पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर पूरे रस्मो-रिवाज के साथ ‘रोका’ की रस्म पूरी की। इस रस्म में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493