़डेव बॉटिस्टा ने डिज्नी की तुलना ट्रंप से की

लॉस एंजलिस, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ के अभिनेता डेव बॉटिस्टा फिल्म की तीसरी किस्त के निर्देशन की जिम्मेदारी से जेम्स गुन को बाहर किए जाने को लेकर अभी भी डिज्नी से नाराज हैं और उन्होंने स्टूडियो की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की है।

हॉलीवुडरिपॉर्टर डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, उन्होंने यह तुलना शुक्रवार को की।

गुन को दोबारा जिम्मेदारी नहीं देने के डिज्नी के फैसले की आलोचना करने वाले स्क्रीन रैंट की एक कहानी साझा करते हुए अभिनेता ने ट्रंप के अभियान और राष्ट्रपति नारों का संदर्भ दिया, जिसमें उन्होंने कंपनी को टैग करते हुए ट्विटर के माध्यम से कहा था, “शुक्रिया डिज्नी, अमेरिका को दोबारा महान बनाने के लिए।”

बॉटिस्टा ने इससे पहले कहा था कि अगर गुन की कहानी का प्रयोग नहीं किया गया तो वह फिल्म छोड़ देंगे। बाद में उन्होंने कहा कि वह फिल्म के लिए अपने अनुबंधिक दायित्व को पूरा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493