संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन

जेनेवा, 18 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का निधन हो गया।

संयुक्त राष्ट्र प्रवजन एजेंसी ने ट्वीट किया, “आज हम एक महान व्यक्ति, एक नेता और एक दूरदर्शी के निधन पर दुख व्यक्त करते हैं।”

अन्नान दुनिया का सर्वोच्च राजनयिक पद संभालने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी व्यक्ति थे, जिन्होंने इस पद पर 1997 से 2006 तक दो कार्यकाल पूरे किए। इसके बाद उन्होंने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने यहां संघर्ष का शांतिपूर्ण हल निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्नान को 2001 में संयुक्त राष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार एक बेहतर संगठित और अधिक शांतिपूर्ण विश्व के लिए दिया गया। वह शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493