निखिल अभिनेताओं को देते हैं पंख फैलाने की छूट : पूरब

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता पूरब कोहली जल्द ही निखिल आडवाणी की टीवी कार्यकम ‘पी.ओ.डब्ल्यू- बंदी युद्ध के’ में सरताज सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता का कहना है कि आडवाणी बेहद मेहनती हैं और वह अपने अभिनेताओं को अपने पंख फैलाने की पूरी छूट देते हैं।

पूरब ने एक बयान में कहा, “आडवाणी ‘पी.ओ.डब्ल्यू. जहाज के अद्भुत कैप्टन हैं। वह बहुत ही ऊर्जावान और मेहनती हैं। उन्होंने सेट पर हमारे लिए एक अच्छा उदाहरण सेट किया है।”

उन्होंने कहा, “उनके साथ काम करके मुझे बेहद खुशी है। वह अपने अभिनेताओं को अपने पंख फैलाने की पूरी छूट देते हैं और जब हम रास्ते से भटक जाते हैं तो उनकी तेज आंखें हमें गाइड करती हैं।”

आडवाणी के काम की सराहना करते हुए पूरब ने कहा, “उनका सुझाव सबके लिए खुला है। उनकी कहानी पर मजबूत पकड़ है। उनके साथ काम करके मैं खुश हूं।”

टीवी कार्यक्रम ‘पी.ओ.डब्ल्यू – बंदी युद्ध के’ स्टार प्लस पर प्रसारित होती है। इसमें पूरब कोहली, अमृता पुरी, संध्या मृदुल, सत्यदीप दुबे और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493