सलमान के ट्वीट से इम्तियाज खुश

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान की ओर से किए गए ट्वीट से काफी खुश हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान अहम भूमिका में हैं।

इम्तियाज ने कहा, “यह सलमान की महानता है कि उन्होंने ट्विटर पर मेरी फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया है। मैं काफी खुश हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक अच्छी शुरुआत है। उनका ट्वीट इस फिल्म के लिए एक सकारात्मक संदेश है।”

सलमान ने ट्वीट के जरिए कहा था, “शाहरुख की फिल्म आ रही है। मैंने तारीख तय कर ली है। आप लोग नाम का फैसला करो। अनुष्का शर्मा, इम्तियाज को शुभकामनाएं।”

इम्तियाज की इस फिल्म का नाम ‘द रिंग’ बताया जा रहा है। हालांकि, निर्देशक का कहना है कि यह नाम अभी पूरी तरह से तय नहीं है। उन्होंने कहा, “हम अभी इस बारे में सोच रहे हैं।”

फिल्म की शूटिंग के बारे में इम्तियाज ने कहा, “यह लगभग पूरी हो चुकी है। अभी कुछ दृश्यों की शूटिंग बाकी है। इन बाकी बचे दृश्यों की शूटिंग भारत में होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493