निखिल आडवाणी के साथ काम करने को उत्साहित : पूरब

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता पूरब कोहली का कहना है कि उन्हें निखिल आडवाणी की बेनाम (शीर्षकहीन) शो करने का गर्व है। वह ‘कल हो न हो’ निर्देशक के साथ काम करने के लिए उत्साहित है।

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता पूरब कोहली का कहना है कि उन्हें निखिल आडवाणी की बेनाम (शीर्षकहीन) शो करने का गर्व है। वह ‘कल हो न हो’ निर्देशक के साथ काम करने के लिए उत्साहित है।

पूरब इजरायल के टीवी श्रृंखला ‘हतुफीम’ पर आधारित बेनाम शो में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

पूरब ने एक बयान में कहा, “अब तक के मेरे सारे प्रोजेक्ट में यह सबसे अहम है। शो से जुड़े सभी के लिए यह एक रोमांचक अवसर है, और निखिल के निर्देशन में यह शो और भी सार्थक बनेगा। मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर गर्व है।”

पूरब को अभी ‘रॉक ऑन 2’ के रिलीज का इंतजार है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493