ब्रिटेन में शुरुआती रुझान में ईयू से अलग होने वाले आगे

लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू)का सदस्य रहने या इससे बाहर निकलने पर ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह में इससे बाहर निकलने वाले भारी पड़ते दिख रहे हैं।

इस संबंध में गुरुवार को हुए जनमत संग्रह के शुरुआती रुझान में ईयू से बाहर निकलने वाले 6,931 के अंतर से आगे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पूर्वोत्तर इंग्लैंड के संडरलैंड में 65 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें से ईयू छोड़ने वाले 61 प्रतिशत मतदाता जबकि इसका सदस्य बने रहने वाले 39 प्रतिशत हैं। न्यूकैसल में लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिब्राल्टर में मतदाता ईयू में बने रहने के पक्ष में हैं।

स्वींडन में ईयू से निकलने वाले 55 प्रतिशत मतदाता हैं जबकि इसका सदस्य बने रहने वाले 45 प्रतिशत मतदाता हैं। ब्रॉक्सबॉर्न के मतदाता ईयू से निकलने के पक्षधर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493