निखिल चिनपा डेंगू से पीड़ित

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय डीजे और वीजे निखिल चिनपा ‘सबमर्ज डांस प्रोजेक्ट’ के लिए शिलांग की यात्रा करने वाले थे, लेकिन डेंगू से पीड़ित होने के कारण उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय डीजे और वीजे निखिल चिनपा ‘सबमर्ज डांस प्रोजेक्ट’ के लिए शिलांग की यात्रा करने वाले थे, लेकिन डेंगू से पीड़ित होने के कारण उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

निखिल ने शनिवार को फेसबुक पर अपने स्वास्थ्य की हालत को साझा किया।

उन्होंने लिखा, “सभी शिलांग में हैं। मैं एक सप्ताह से डेगू बुखार से पीड़ित हूं और यात्रा करने के लिए मैं अभी ठीक नहीं हूं। अभी मैं अभी हाल ही अस्पताल से बाहर आया हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं आप सब के साथ सबमर्ज डांस प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित था और मैं पूरी तरह निराश हूं कि मैं इसमें शामिल नहीं हो पाया। मुझे यकीन है कि मेगा प्रतिभाशाली अलबीन मायर्स और नावेद खान के साथ आपका अद्भुत समय होगा। आनंद लो और मच्छरों से दूर रहें।”

सबमर्ज डांस प्रोजेक्ट का आयोजन आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*ड लेक रिसोर्ट में हो रहा है। सबमर्ज भारत का प्रमुख डांस पोर्टल है। इसकी शुरुआत 2003 में की गई। सबमर्ज का लक्ष्य दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ डीजे के साथ भारतीय नृत्य संगीत प्रेमियों जोड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493