चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। सेबी ने गुरुवार को जापान की निप्पन लाइफ इंश्योरेंस को रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49 फीसदी करने को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही इस कंपनी का नाम बदलकर रिलांयस निप्पन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कर दिया जाएगा।
रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट ने एक बयान जारी कर कहा कि बाजार नियामक ने निप्पन लाइफ इंश्योरेंस की हिस्सेदारी वर्तमान के 35 से बढ़ाकर 49 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है।
जापान की यह कंपनी अब कुल 1,196 करोड़ का निवेश अतिरिक्त 14 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करेगी।
इस सौदे के बाद रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट का बाजार मूल्य बढ़कर 8,542 करोड़ रुपये हो जाएगा जो देश के किसी भी एसेट मैनेजमेंट कंपनी से ज्यादा है।
dharmpath.com dharmpath