नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, 2 जवान घायल

श्रीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को विफल करने के दौरान हुई मुठभेड़ में दो सैनिक घायल हो गए।

श्रीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को विफल करने के दौरान हुई मुठभेड़ में दो सैनिक घायल हो गए।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा पर हमारी सीमा में घुसने की कोशिश की, लेकिन हमारे सजग जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा। इसके बाद कुपवाड़ा में करनाह के कुपा गली इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।” खबर लिखे जाने के समय 5.30 बजे तक मुठभेड़ जारी थी।

प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवान घायल हो गए हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493