नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी, 1 जवान शहीद

श्रीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

भारतीय जवान उस समय मारा गया जब पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नौगाम सेक्टर में गोलीबारी की।

एक रक्षा सूत्र ने यहां कहा, “नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में सेना का जवान मारा गया।”

पिछले दो दिनों में सीमा पार गोलीबारी में भारतीय सैनिक के मारे जाने की यह दूसरी घटना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493