नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान घयाल

श्रीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय जवान घायल हो गया।

श्रीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय जवान घायल हो गया।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तानी बलों ने सोमवार शाम को उड़ी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

अधिकारी ने कहा, “भारतीय बलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। घायल जवान को श्रीनगर में सेना के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493