नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

जम्मू, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सैनिकों ने सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने पर एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, “40 वर्षीय घुसपैठिए को नियंत्रण रेखा पर भारतीय हिस्से में संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया और भारतीय जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे मामूली चोटें आई थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।”

आदमी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आगे की जानकारी पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जांच के बाद सामने आएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493