नियंत्रण रेखा पर भारतीय ड्रोन मार गिराने का पाकिस्तान का दावा

इस्लामाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि उसने नियंत्रण रेखा पर एक मानवरहित भारतीय ड्रोन को मार गिराया है।

इस्लामाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि उसने नियंत्रण रेखा पर एक मानवरहित भारतीय ड्रोन को मार गिराया है।

इंटर-सर्विसेज रिलेशंस के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने ट्वीट किया कि एक भारतीय मानवारहित ड्रोन को पाकिस्तानी समयानुसार शाम 4.45 बजे रखचकरी सेक्टर में आगाही पोस्ट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने मार गिराया।

जियो न्यूज की रपट के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारतीय ड्रोन ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और 60 मीटर अंदर चला आया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने उसे निशाना बनाया।

बाजवा ने कहा कि यह अगाही चौकी के पास गिरा और पाकिस्तानी सैनिकों ने उसे कब्जे में ले लिया।

पिछले वर्ष जुलाई में पाकिस्तानी सेना ने एक भारतीय टोही ड्रोन को पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के भीम्बर में नियंत्रण रेखा पर मार गिराया गया था। यह ड्रोन भी पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गया था।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा था कि उसकी नौसेना ने एक भारतीय पनडुब्बी को खदेड़ दिया, जो उसके समुद्री क्षेत्र के करीब पहुंच गई थी। हालांकि भारत ने इस दावे को खारिज कर दिया था।

इसके पहले बुधवार को पाकिस्तान ने कहा था कि उसकी सेना ने 11 भारतीय सैनिकों को मार डाला है। उसने कहा था कि यह कार्रवाई इस सप्ताह मारे गए उसके सात सैनिकों के बदले के रूप में की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493