नियंत्रण रेखा पर भारतीय, पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की, जिसके चलते दो नागरिक मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार शाम छोटे हथियारों और मोर्टार के जरिए करनाह सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

पुलिस ने कहा, “भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया और दोनों पक्षों की ओर से कुछ देर तक गोलीबारी जारी रही। घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493