श्रीनगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी जवानों के बीच बुधवार को भारी गोलीबारी हुई।
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तंगधार और केरन सेक्टरों में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया, जिसके बाद भारतीय चौकियों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच दोनों जगहों पर भारी गोलीबारी करीब 15 मिनटों तक चलती रही। भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath