नियंत्रण रेखा पर भारतीय, पाकिस्तानी सेना ने मिठाइयों का अदान-प्रदान किया

जम्मू, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय और पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास आपस में मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि जवानों ने मेंढर और पुंछ सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर स्थित दो पारगमन चौकियों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

एक सूत्र ने कहा, “दिवाली की पूर्व संध्या पर आज(मंगलवार को) दो पारगमन चौकियों पर दोनों सेनाओं ने मिठाइयों और खुशियों का अदान-प्रदान किया।”

परंपरा के अनुसार, दोनों सेनाएं दोनों देशों में होने वाले राष्ट्रीय और धार्मिक उत्सव के अवसर पर एक-दूसरे के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493