नियंत्रण रेखा पर भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

जम्मू, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के सैनिकों ने सुबह करीब 8.15 बजे गुलपुर और खारी करमारा इलाकों में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की।

सूत्रों ने कहा, “उन लोगों ने स्वचालित हथियारों और मोटार्रो का इस्तेमाल किया। हमारी सेना ने भी करारा जवाब दिया है। हमारी ओर से किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493