जम्मू, 21 अप्रैल (आईएएनएस) जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच जमकर गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के करनी सेक्टर में एलओसी पर भारी गोलीबारी की, जिसपर भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।
सूत्र ने बताया, “हमारे सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि हमारी ओर से किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति होने की कोई खबर नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath