नियंत्रण रेखा पर भारत व पाकिस्तान की सेना की बीच भारी गोलीबारी

जम्मू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारतीय अड्डों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।

एक अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तानी की तरफ से गोलीबारी अपरान्ह करीब 2.40 बजे शुरू हुई। भारतीय सैनिकों ने हमले का जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही।”

पाकिस्तान ने मंगलवार को भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493