नियंत्रण रेखा पर भारत व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी

जम्मू, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को भारत एवं पाकिस्तान के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह झड़प तब शुरू हुई जब पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर क्षेत्र में भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

एक अधिकारी ने बताया, “हमने दृढ़ता और प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया। हमारी तरफ से किसी भी तरह की क्षति की रिपोर्ट नहीं है।”

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश विफल कर दिया था।

बीएसएफ ने एक घुसपैठिये को मार गिराया था। पुलिस ने कहा कि बिना हथियार वाला यह घुसपैठिया पाकिस्तानी आतंवादियों को कश्मीर में घुसपैठ कराने वाला गाइड हो सकता है। आतंकी वापस पाकिस्तान भागने में सफल रहे।

बीएसएफ ने कहा कि उसने गुरुवार को पाकिस्तान के दो मोर्टार पिकेट को भी तबाह कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493