नियंत्रण रेखा पर भारत व पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

जम्मू, 17 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी जवानों के बीच गोलीबारी हुई।

जम्मू, 17 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी जवानों के बीच गोलीबारी हुई।

रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के जवानों ने छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर खारी करमारा इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

सूत्रों ने कहा, “हमारे जवानों ने अकारण किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का प्रभावी व मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी सुबह करीब 4.30 बजे शुरू हुई और यह सुबह 6.30 बजे तक चली। हमारी तरफ से किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।”

इस महीने की शुरुआत से पाकिस्तानी सेना की तरफ से राजौरी व पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी रुक-रुक कर जारी रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493