श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।
यहां रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, “तंगधार इलाके में एलओसी के करीब हुई एक मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हुए हैं।”
उन्होंने कहा, “मुठभेड़ कल (शनिवार) शुरू हुई थी और अब तक जारी है।”
शहीद जवान की पहचान बशीर अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने ही शनिवार को एलओसी पर भारतीय क्षेत्र में सबसे पहले आतंकवादियों को देखा था। वह आतंकवादियों का सामना करते हुए शहीद हुए।
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से दाखिल हुए भारी हथियारों से लैस पांच-छह आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों को ललकारा।
अतिरिक्त पैरा कमांडो मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए हैं।
dharmpath.com dharmpath