जम्मू, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों के अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन में एक जवान शहीद हो गया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि यह घटना सोमवार को शाम 5 बजे हुई।
आनंद ने कहा, “इस घटना में लांस नायक मोहम्मद जावेद (28) गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। वह बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले थे।”
dharmpath.com dharmpath