जम्मू, 12 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को संघर्षविराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौशेरा सेक्टर में अकारण गोलाबारी किया, जिसमें एक महिला घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह घटना जम्मू एवं कश्मीर के लाम इलाके में हुई।
यह घटना केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सीमावर्ती इलाके के दौरे के एक दिन बाद हुई है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भारत यह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान संघर्षविराम का उल्लंघन बंद करे।”
dharmpath.com dharmpath