नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश में उरी में 4 गिरफ्तार

श्रीनगर, 14 जून (आईएएनएस)। चार कश्मीरी युवकों को शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया गया। वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कुलगाम के आडिल डार, शोपियां के ताहिर लोन, सोपोर के समीर भट व बारामूला जिले के पट्टन के नवीद पारा के रूप में हुई है। इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि चार नए भर्ती किए गए आतंकवादियों को सुरक्षाबलों द्वारा एलओसी के उरी सेक्टर के बोनियार इलाके में गिरफ्तार किया गया, जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से में हथियार के प्रशिक्षण के लिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493