नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुई एक सड़क दुर्घटना में संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का निधन हो गया है।
मिशन के प्रेस और प्रचार प्रभारी कृपासागर ने शुक्रवार को यहां कहा कि बाबा हरदेव सिंह के निधन से वे बेहद दुखी हैं। वह 62 वर्ष के थे।
कृपासागर ने आईएएनएस से कहा, “यह हमारे लिए अचंभित करने वाली और दुखद खबर है।”
dharmpath.com dharmpath