मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार मुदस्सर अजीज की पिछली फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ बॉक्सऑफिस पर असफल रही थी और उन्होंने यह स्वीकार किया है कि एक निर्देशक अपनी पिछली रिलीज फिल्म की तरह अच्छे की उम्मीद रखता है।
अजीज ने आईएएएनएस को बताया, “मेरी पिछली फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन मेरी नई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।”
निर्देशक ने बताया, “एक निर्देशक अपनी पिछली फिल्म की भांति बेहतर सोचता है। मैं इस फिल्म के जरिए उन्हें यह महसूस कराना चाहता हूं कि मैं अपनी पहली फिल्म के बाद काफी लंबा रास्ता नापकर यहां आया हूं।”
अजीज को इस बात से काफी संतुष्टि है कि उनकी आगामी फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
उन्होंने कहा कि काफी रोमांच और संतुष्टि मिलती है, जब आपकी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है और निर्देशक को इससे काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में अभय देओल, डायना पेंटी, अली फजल, पीयूष मिश्रा और मोमल शेख हैं।
dharmpath.com dharmpath