निर्देशक सुकुमार से प्रभावित जूनियर एनटीआर

चेन्नई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अपने एक दशक लंबे करियर में कई निर्देशकों के साथ काम कर चुके दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर निर्देशक सुकुमार से बेहद प्रभावित हैं। उनका कहना है कि काम के प्रति उनकी निष्ठा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

उन्होंने सुकुमार के साथ तेलुगू फिल्म ‘नन्नकू प्रेमथो’ में काम किया है, जो बुधवार को दुनियाभर में रिलीज होगी।

एनटीआर ने आईएएनएस को बताया, “सुकुमार ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्म असफल होने पर भी आप उनकी आलोचना नहीं करना चाहेंगे क्योंकि वह अपने काम में काफी मेहनत करते हैं। मैने इतनी निष्ठा और प्रतिबद्धता से काम करने वाला निर्देशक नहीं देखा। वह आपको सर्वश्रेष्ठ काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।”

सुकुमार के काम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “हमने लगभग दो महीने लंदन में शूटिंग की। सुकुमार पूरा दिन काम में लगे रहते और वह पूरे दिनभर में मुश्किल से दो घंटे ही सोते थे।”

फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, जगपति बाबू और राजेंद्र प्रसाद प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493