नई, 30 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में पहली बार अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ मंच साझा कर रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बताया कि फिल्म की शूटिंग तय कार्यक्रम से पहले शुरू होगी।
आयुष्मान ने आईएएनएस से कहा, “मेरी अगली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की शूटिंग पहले ही शुरू होगी। हम मई की जगह अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।”
आगामी फिल्म के साथ परिणीति दो साल बाद पर्दे पर दिखाई देंगी। इसमें वह महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभा रही हैं और उन्होंने इसके लिए गीत भी गाया है। जबकि आयुष्मान एक बंगाली व्यक्ति के किरदार में हैं।
नवोदित अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं।
dharmpath.com dharmpath