निर्भया के 5 साल : ममता का सुरक्षित समाज निर्माण का आह्वान

कोलकाता, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के जघन्य निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के पांच साल पूरा होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक सुरक्षित समाज निर्माण का आह्वान किया।

ममता ने ट्वीट किया, “दिल्ली की जघन्य घटना की पांचवी बरसी पर निर्भया को याद कर रही हूं। हम उसके नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन हम समाज को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हैं।”

23 वर्षीया पैरामेडिकल छात्रा के साथ 16 दिसंबर, 2012 को चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, जिसके चलते 13 दिनों बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

दुष्कर्म की इस घटना के प्रति देशभर में गुस्सा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493