नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के सभी चार दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखे जाने के तुरंत बाद बचाव पक्ष के वकील ए.पी.सिंह ने कहा कि वह इस निर्णय के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर करेंगे।
सिंह ने न्यायालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, “मैं फैसले से संतुष्ट नहीं हूं। इसका अध्ययन करने के बाद, मैं अक्षय कुमार सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता की तरफ से एक समीक्षा याचिका दायर करूंगा।”
उन्होंने कहा, “मीडिया के कारण सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन हुए। फैसले में इसका (सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन) उल्लेख है। सिर्फ सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों के कारण किसी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता।”
तीन दोषियों के वकील सिंह ने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए किसी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता।
चौथे दोषी मुकेश सिंह के वकील एम.एल. शर्मा हैं।
dharmpath.com dharmpath