चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दो बार ऑस्कर जीत चुके संगीतकार ए.आर रहमान के बेटे ए.आर अमीन ने आगामी फिल्म ‘निर्मला कॉन्वेंट’ के लिए गीत गाकर अपने तेलुगू गायन करियर की शुरुआत की।
इस फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अमीन ने फिल्म के हीरो रोशन के लिए गीत गाया। यह बहुत प्यारा गीत है। फिल्म-निर्माता बहुत खुश हैं।”
गौरतलब है कि पिछले साल मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओ कधल कनमणि’ में अमीन ने अपने पिता द्वारा रचित गीत गाया था।
जी.के मोहन द्वारा निर्देशित फिल्म में तेलुगू अभिनेता श्रीकांत का बेटा रोशन भी इस फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत करने जा रहा है।
यह फिल्म अभिनेता नागार्जुन द्वारा निर्मित होगी।
dharmpath.com dharmpath