मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ को लेकर करन जौहर का कहना है कि यह फिल्म विभिन्न कारणों से पूरी प्रोडक्शन टीम के लिए खास फिल्म है।
मुंबई में बुधवार को फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ का ट्रेलर लांच किया गया।
करन ने इस मौके पर कहा, “कपूर एंड सन्स कई मायनों में हम सभी के लिए खास फिल्म है। मुझे लगता है कि यह फिल्म परिवार का एक अलग स्वरूप प्रस्तुत करती है। “
ट्रेलर लांच के मौके पर फिल्म कलाकारों में सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, आलिया भट्ट, रत्ना पाठक शाह और रजत कपूर भी मौजूद थे।
करन ने बताया, “यह फिल्म जिंदगी के सुख-दुख के पहलुओं को दिखाती है और इन पर काबू रखने की जरूरत को समझाती है। यह फिल्म अपने ही तरीके से इन स्थितियों से निपटने की कोशिश करती है।”
इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा कर रहे हैं इससे पहले वह इमरान खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ का निर्देशन कर चुके हैं।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की प्रस्तुति फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ 18 मार्च को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath