निर्मला सीतारमण जम्मू एवं कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर

श्रीनगर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार से जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह इस दौरान सीमाओं पर सैनिकों की तैयारियों और दूरवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा की समीक्षा करेंगी।

रक्षा मंत्रालय का पद्भार संभालने का बाद यह उनका जम्मू एवं कश्मीर का पहला दौरा है।

सूत्रों के मुताबिक, सीतारमण घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों, भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और सियाचिन ग्लेशियर का दौरा करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, सीतारमण के साथ इस दौरे पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी जा सकते हैं।

वह घाटी में सुरक्षा स्थिति का भी जायजा लेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493