निर्मला सीतारमण ने शाहरुख की प्रशंसा की

मुंबई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से प्रशंसा प्राकर बहुत खुश हैं। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र सेना ध्वज दिवस जागरूकता अभियान का समर्थन करने के लिए नए नोट भेजकर शाहरुख केप्रयास की सराहना की है।

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर नोट का स्नैपशॉट साझा किया, जिसमें लिखा है, “हम सशस्त्र सेना ध्वज दिवस जागरूकता अभियान का समर्थन करने और अपने व्यापक श्रोताओं को संदेश प्रसारित करने के लिए आपका दिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं। धन्यवाद, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

वहीं ‘किंग खान’ ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “इस अवसर के लिए धन्यवाद। अपने सशस्त्र बलों के लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। आपका संदेश पूरी टीम को दूंगा। जय हिन्द।”

शाहरुख और उनकी टीम ने केवल सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानियों के बारे में ही बात नहीं की, बल्कि देश के कल्याण में सशस्त्र बलों के योगदान के बारे में भी चर्चा की।

अभिनेता ने इस महीने के शुरुआत में एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ खड़े हैं और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “हमारे सैनिक हमारे आज के लिए अपना कल बलिदान कर देते हैं। वे हमारे सम्मान और कृतज्ञता के हकदार हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493