अब मेरी भूमिका रिटायर होने की : सोनिया

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। राहुल गांधी शनिवार से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने जा रहे हैं। इस बीच सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यह उनके रिटायर होने का समय है।

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। राहुल गांधी शनिवार से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने जा रहे हैं। इस बीच सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यह उनके रिटायर होने का समय है।

सोनिया गांधी से समाचार चैनल ‘एनडीटीवी’ द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस संसदीय पार्टी की अध्यक्ष बनी रहेंगी और आगे उनकी भूमिका क्या होगी, उन्होंने कहा, “अब मेरी भूमिका रिटायर होने की है।”

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि उनका बेटा राहुल पिछले तीन वर्षो से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सोनिया गांधी का ऐसा कहने का क्या मतलब था। वह राजनीति से पूरी तरह से रिटायर हो रहीं है या फिर लोकसभा से?

सोनिया गत 19 वर्षो से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं। राहुल गांधी सोमवार को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे और वह शनिवार से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493