निर्मल सिंह जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त

श्रीनगर, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह को राज्य विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विधानसभा उपाध्यक्ष नजीर रिजवी ने कहा कि राज्य के कानून मंत्री बशरत बुखारी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्मल सिंह के चुनाव के प्रस्ताव को पीडीपी-भाजपा विधायकों के बहुमत ने स्वीकार कर लिया।

सदन में मौजूद विपक्षी विधायक चुनाव प्रक्रिया से दूर रहे।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कविंदर गुप्ता, निर्मल सिंह के स्थान पर राज्य के उप मुख्यमंत्री बन गए हैं।

इससे पहले, विपक्ष द्वारा निर्मल सिंह पर चुनाव से पहले ही जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी करने का आरोप लगाने के बाद सदन के उपाध्यक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।

सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले उपाध्यक्ष लगभग 30 मिनट तक यह भी कहते रहे कि पिछले विधानसभा अध्यक्षों का चुनाव सदन में मौजूद विधायकों की सहमति के द्वारा होते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493