निर्वाचन आयोग से अपील, धार्मिक कार्यक्रमों को प्रदूषण नियमों में छूट दें

पणजी, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से आग्रह किया कि गोवा को ध्वनि प्रदूषण नियमों में छूट दिया जाना चाहिए, ताकि यहां के निवासी धार्मिक कार्यक्रम कर सकें।

आयुक्त को लिखे पत्र में जीएफपी अध्यक्ष व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि चूंकि चुनाव अधिकारियों के उड़नदस्ते ने गोवा में लोकप्रिय हिंदू त्योहार शिगमो से संबंधित उत्सवों को रोक दिया था। इससे ऐसी आशंका थी कि कैथोलिक धार्मिक कार्यक्रमों को भी रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा, “ऐसी आशंका है कि चल रहे लेंटन सीजन व ईस्टर विजिल सर्विसेज की धार्मिक गतिविधियों में इसी तरह की कार्रवाई होगी।”

उन्होंने कहा कि तटीय राज्य को ध्वनि प्रदूषण नियमों से छूट होनी चाहिए। इन ध्वनि प्रदूषण नियमों के तहत 10 बजे के बाद तेज आवाज संगीत बजाने पर रोक है। तटीय राज्य में 26 फीसदी आबादी कैथोलिक है।

लेंट 40 दिवसीय त्योहार है जो बुधवार से शुरू होकर ईस्टर संडे को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493