निशानेबाजी : अपूर्वी ने विश्व कप फाइनल्स में जीता रजत

म्यूनिख, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन भारत की अपूर्वी चंदेला ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल (राइफल/पिस्टल) में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

अपूर्वी ने पहले चरण में कुल 416.4 अंक हासिल किए और चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

फाइनल में अपूर्वी ने कुल 206.9 अंक लेकर रजत जीता। ईरान की इलाही अहमदी ने 207.5 अंकों के साथ स्वर्ण और सर्बिया की आंद्रिया अर्सोविक ने कांस्य जीता।

यह पदक अपूर्वी के लिए बेहद खास है क्योंकि इस साल आयोजित चार विश्व कप में शीर्ष-9 स्कोर हासिल करने वाले निशानेबाजों को म्यूनिख विश्व कप फाइनल में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

भारत के तीन अन्य निशानेबाज-गगन नारंग (पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन), गुरप्रीत सिंह (पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल) और जीतू राय (पुरुषों की 10 मीटर एअर पिस्टल) ने क्वालीफाई किया था और अपनी-अपनी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493